सीवान, फरवरी 23 -- सीवान जिले के कई गांवों में गर्मी की शुरुआत से पहले ही पेयजल संकट ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण बूंद-बूंद शुद्ध पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल से जल योजना का लाभ कागजों तक सीमित नजर आ रहा है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि कई पंचायतों में नल-जल योजना ठप पड़ी है। अधिकांश चापाकल खराब हैं और जो चल भी रहे हैं, उनमें से कई में पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा। महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के गहरे चापाकलों से पानी लाने को विवश हैं। अभी तापमान पूरी तरह चढ़ा भी नहीं है, लेकिन जलस्तर गिरने लगा है। ऐसे में अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। गर्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.