महाराजगंज, मार्च 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील परिसर में इन दिनों पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। तहसील बिल्डिंग में लगे टोटी से भी पानी बंद हो चुका है। तहसील में पहुंचने वाले अधिवक्ता एवं वादकारियों को पेयजल के लिए काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में बने शौचालय की हालत भी दयनीय हो चुकी है। पानी न होने की वजह से साफ सफाई भी ढंग से नहीं हो पा रही है। तहसील में प्रतिदिन हजारों की भीड़ पहुंचती है। तहसील दिवस आयोजित होते हैं। जिले तक के अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं। तहसील पहुंचने के बाद लोगों को पानी, शौचालय एवं अन्य भी कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। अधिवक्ता संघ ने डीएम व एसडीएम को पत्र भेज कर तत्काल तहसील परिसर में पेयजल बहाल करने की मांग की है। साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी है। अधिवक्ता सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.