गाजीपुर, मई 19 -- गाजीपुर। इधर कुछ दिनों हो रहे मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को हुई कई जगहों पर बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। कड़ी धूप का सामना कर रहे लोगों ने चैन की सांस ली है। आसमान में बादलों की आवाजाही से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। इस बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ दिनों से लगातार लोग कडी धूप का सामना कर रहे थे। तापमान भी 41 से 42 डिग्री तक चला गया था, लेकिन रविवार की दोपहर बाद से मौसम का मिजाज कुछ बदलने लगा था। पूर्वा हवा के बीच आसमान में बादलों के आने से कुछ तपन से राहत महसूस होने लगी थी। वहीं सोमवार की सुबह धूप खिली जरूर हुई थी, लेकिन सुबह करीब आठ बजे से ही बादलों के छाने से और हवा चलने से मौसम खुशनूमा बन गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...