गंगापार, फरवरी 4 -- पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी से आलू की फसल में झुलसा लगने की आशंका हो गई है।गेहूं की फसल व कछार में बोई गई फसलों के लिए बूंदाबांदी अमृत समान मानी जा रही है। मौसम के अचानक बदले मिजाज से बीते सोमवार की रात से छुटपुट हो रही बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए अमृत मानी जा रही है, जबकि आलू की फसल के लिए झुलसा रोग का सबब बन सकती है। हुई हल्की बारिश से कछार के किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट है। क्षेत्र के धोकरी गांव निवासी किसान रामचंद्र , अवधेश व गौरव यादव ने बताया बारिश की बूंदों के साथ वायुमंडल में तैरती हानिकारक गैसें आलू की पत्ती पर आकर गिरती हैं। जिससे आलू में झुलसा रोग की आशंका बढ़ गई हैं। सरायमंसूर गांव के किसान वेद प्रकाश यादव ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी का फसलों पर कोई खास प्रभाव तो नहीं है, लेकिन आलू में झुलसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.