कानपुर, जनवरी 19 -- बूंदाबांदी से हवा की सेहत में मामूली सुधार हो गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ऑरेंज जोन में था जो सोमवार को फिर यलो जोन में आ गया। नेहरू नगर सेंटर का एक्यूआई शाम को फिर ऑरेंज जोन में चला गया। पिछले 24 घंटों में यह रेड श्रेणी में भी पहुंच गया था। दिल्ली का एक्यूआई 410 रहा जो डार्क रेड जोन में आता है। कानपुर का एक्यूआई रविवार को 223 से घटकर 163 पर आ गया। शाम छह बजे नेहरू नगर का एक्यूआई 203, किदवई नगर सेंटर का 108 और एनएसआई सेंटर का 187 रहा था। रात में चलीं तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने प्रदूषण को सीमित करने में मदद की। नेहरू नगर सेंटर पर धूल-धुएं के कणों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 320 माइक्रॉन प्रति घन मीटर (मानक 60) रही। पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 179 माइक्रॉन प्रति घनमीटर (मानक 100) ...