हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़ में मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है। बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलती रही। शाम को एक दो बारिश की बूंद भी पड़ी। इससे लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हुआ। जबकि अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढ़ककर 22 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस बार फरवरी के पहले सप्ताह के बाद मौसम साफ होने लगा था। दिन में तेज धूप खिलनी शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे फरवरी का महीना बीत रहा था, वैसे-वैसे ही सूरज की किरण तीखी होती जा रही थी। ऐसे में चार दिन से दोपहर के समय लोगों को धूप में चुभन महसूस हो रही थी। फरवरी का महीना गरमाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं सुबह-शाम भी ठंड का बिल्कुल एहसास नहीं हो रहा था, कुछ लोग रात के समय पंखा भी चला रहे थे। लेकिन ...