महाराजगंज, अक्टूबर 29 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार की सुबह जिले का मौसम यकायक बदल गया। सुबह के पहर में मौसम में हुए परिवर्तन से ठंड भी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने 29 से 31 अक्तूबर तक तेज हवाओं के बीच हल्की बारिश होने की आशंका जताई है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में मानसून की वाससी के बाद कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। अक्तूबर महीने में दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन अब मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। अरब सागर से आ रही नमी और बंगाल की खाड़ी में बन रहे वेदर सिस्टम के चलते बादलों की सक्रियता बढ़ गई है। महराजगंज जिले में बादलों की सक्रियता बढ़ने से अगले तीन दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट देखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.