गुड़गांव, अक्टूबर 7 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम में सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक हुई बूंदाबांदी के कारण मौसम ने अचानक करवट ली है। रात में हुई बारिश और दिनभर चली हल्की फुहारों से शहर के तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर के न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस गिरावट से दि...