हरिद्वार, जनवरी 27 -- धर्मनगरी में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कई बार हुई बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। धूप न निकलने के कारण अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिन के समय भी ठिठुरन महसूस की गई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, मंगलवार को धर्मनगरी का अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले, सोमवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में आई इस गिरावट के बाद लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट पिछले कई दिनों से खिल रही धूप के कारण दिन में ठंड का असर कम हो गया था, लेकिन मंगलवार को हालात बदल गए। बूंदाबांदी के बीच लोग भीगत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.