फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम का मिजाज में उतार-चढ़ाव में चल रहा है। मंगलवार की भोर आकाश में धुंध छायी रही। बादल उमड़ते रहे। बूंदाबांदी से किसानों की धुकधुकी बढ़ गयी। अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूप खिली। इससे किसान खेतों में आलू की खुदाई करने के लिए दौड़ पड़े। सुबह 9 बजे जब बूंदाबांदी हुई तो किसानों को घबराहट हुई कि कहीं बारिश हुई तो बड़ा नुकसान हो जाएगा। क्योंकि खेतों में आलू की फसल तैयार खड़ी है। सुबह 11 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और तेज धूप निकली। इससे लोगों के सर्दी से राहत मिली। तेज धूप में बैठकर लोगों ने आनंद लिया। किसानों का कहना है कि पिछले एक पखवारे से मौसम में जो उतार चढ़ाव चल रहा है उससे दिक्कतें आ रही हैं। कहीं बारिश हो गयी तो बड़ा नुकसान हो जायेगा। मौसम कहीं बिगड़ा तो खुदाई भी रुक जाएगी पांच दिन पहले जो बा...