शामली, जनवरी 27 -- मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सवेरे मौसम साफ होने के साथ धूप निकल गई थी, लेकिन दोपहर में अचानक आसमान में काले बादल छा जाने के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे मौसम और अधिक ठंडा हो गया। बूंदाबांदी होने से पिछले तीन दिनों के मुकाबले मौसम के तापमान में तीन डिग्री सैल्सियस की गिरवट दर्ज की गई। सोमवार को जहां मौसम दिनभर साफ रहा और तेज धूप खिलने से लोगों को ठंड से निजात मिल गई थी। मंगलवार सवेरे से आसमान साफ रहा और धूप निकल गई थी, लेकिन सवेरे करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली। काले बादलों के साथ बूंदाबांदी होने लगी थी। अचानक शुरू हुई बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने एक बार फिर मौसम को बेहद ठंडा कर दिया। जिसके बाद दिनभर रूक-रूककर बारिश होती रही। देर शाम होने पर लगातार बारिश का दौर शुरू हो गया था। बारिश होने से बढी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.