मुरादाबाद, मई 2 -- बैसाख के महीने में मौसम ने यूं पलटी मारी कि तपिश भरी गर्मी का दौर फिलहाल थमता हुआ दिखाई दिया। शुक्रवार को मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते शुक्रवार सुबह आसमान पर घनी काली घटाएं घिर आईं जिससे काफी अंधेरा छा गया। सुबह आठ बजे घने बादलों की वजह से अंधेरा छा जाने से रात जैसा नजारा दिखाई दिया। तेज हवा चली कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई जबकि, अधिकतर जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह मौसम में सामने आए इस बदलाव के चलते दिन में आंशिक बादलों के साथ धूप निकलने के बावजूद तपिश भरी गर्मी नदारद रही। दिन का अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज किया गया। मुरादाबाद में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जोकि औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले हफ्ते अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.