बांदा, फरवरी 19 -- बांदा, संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुंदेलखंड में भी मौसम में बदलाव आया है। आसमान साफ होने से इस बार फरवरी माह में ही गर्मी का एहसास होने लगा था,लेकिन गुरुवार को सुबह अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छाए। कहीं हल्की तो कहीं तेज बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि पूरे दिन बादल रहे, पर बारिश नहीं हुई। उधर, बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उनके अंदर डर है कि कहीं ओले गिरे तो उनकी फसलें बर्बाद हो जाएंगी। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मौसम शुक्रवार को साफ हो जाएगा। हलके बादल रहेंगे। अभी फसलों का नुकसान नहीं है। गुरुवार को जनपद में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हलकी बूंदाबादी से सर्दी एक बार फिर लौट आई। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी आ गई है। वहीं रात का तापमान तीन डिग्री बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस हो गया है। अध...