अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने बुधवार को अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे हल्की धूप निकली, लेकिन बादलों की आवाजाही दिनभर जारी रही। वहीं देर शाम कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, जिससे दिन में गर्मी महसूस होने लगी थी। हालांकि, बुधवार को मौसम में आए बदलाव के बाद अधिकतम तापमान में लगभग छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शाम के समय बूंदाबांदी में वातावरण में ठंडक घोल दी। ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसा...