फरीदाबाद, जून 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट और सूरज की तपिश में कमी आई, लेकिन उमस वाली गर्मी में लोग पसीने पोंछकर परेशान हो चुके हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में 80 प्रतिशत आर्द्रता होने से उमस लोगों को परेशान कर रही है। स्मार्ट सिटी में मंगलवार और बुधवार दोनों की मानसूनी बूंदाबांदी हुई। इस बूंदाबांदी गर्मी पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है। इससे उमस बढ़ गई है। पूरे दिन पसीने नहीं रुकते। लोग बेहाल होने लगे हैं। बुधवार को सुबह से ही आसमान बादल छाए हुए थे और दिन में कई बार बारिश का मौसम भी बना। हर बार बादल बिना बरसे ही निकल गए। मौसम विभाग ने 31 जून तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री तक रह सकता है और आर्द्रता बढ़कर 90 प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.