कटिहार, सितम्बर 28 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान पर आधे से अधिक हिस्से में बादल छा गए हैं, जिससे दिन की तपिश और रात की उमस दोनों में राहत महसूस की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात तक जिले के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी होने की प्रबल संभावना है। जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 9 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली उत्तरी-पश्चिमी हवा ने मौसम को और सुहावना बना दिया। पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से उमस में भी कमी आई है। अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट आने वाले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट होने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों के अनुसार, बूंदाबांदी अगर देर रात तक होती है तो दिन और रा...