श्रीनगर, दिसम्बर 2 -- कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को श्रीनगर विधानसभा के पांचों मंडलों के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी 6 दिसंबर को आयोजित होने वाले बूंखाल मेले की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौड़ी के थलीसैंण विकासखंड के बूंखाल में कालिंका माता मंदिर में लगने वाला बूंखाल मेला लोगों की आस्था, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक है। जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया कि इस बार मेले में लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। साथ ही पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से मेले को दिव्य और भव्य बनाने में सहयोग करने की अपील की। डॉ.रावत ने कहा कि कंडारस्यू पेयजल योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.