चक्रधरपुर, दिसम्बर 19 -- क्रिसमस के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ो पंचायत अंतर्गत बुढ़ीगोडा मैदान में कल्याण मंच बुढ़ीगोडा के तत्वाधान में आगामी 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक सात दिवसीय महाकुंभ फुटबॉल सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष सूरज खंडाईत, कोषाध्यक्ष अमृत बोदरा सचिव सुरेश पान व सलाहकार रतन बोदरा, मदन तांती, रफाएल बोदरा ने संयुक्त रूप से बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को दो लाख 20 हजार रूपए, उप विजेता टीम को एक लाख 40 हजार रूपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 60-60 हजार रूपए, पांचवां से आठवां स्थान में आने वाले टीम को 30-30 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में मैन ऑफ़ द सीरीज, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट स्कोरर को भी नगद ...