मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- बुढ़ाना। आयुक्त, गन्ना एवं चीनी उद्योग उत्तर प्रदेश एवं नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल भैंसाना के मिल गेट का औचक निरीक्षण विधिक माप विज्ञान एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों की बाहर से आई टीम द्वारा किया गया। वह अपने साथ कांटों की जांच करने के लिए मोबाईल टैस्टिंग वैन भी लेकर आये थे। पहले अधिकारियों ने मोबाईल टैस्टिंग वैन से साथ लाए गए भारी बाटों को कांटों पर डालकर चैक किया। फिर उन्हीं कांटों पर चीनी मिल में रखे 20 टन बाटों को भी साथ में डालकर कांटों को बारिकी चैक किया। जांच में सभी तौल कांटें सही पाए गए। इस अवसर पर चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबन्धक (गन्ना) ललित तोमर, सहा. महाप्रबन्धक (गन्ना) योगेन्द्र डबास एवं अपर प्रबन्धक (गन्ना) अनिल कुमार मौके पर उपस्थित रहें।

हिंदी हि...