मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय वर्मा के दौरे के बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण कर दो दिनों में अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपने का आश्वासन दिया है। कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा में पानी की पाइप लाइन लिकीज होने से कई मकानों में दरारें आ गई थी। जल निगम व नगर पंचायत के अधिकारियों ने एक दूसरे पर इसका आरोप मढ़ दिया था। सभासद अजय संगल ने डीएम को पत्र लिखकर मकान स्वामियों को मुआवजा दिलाने की मांग की थी। डीएम ने मकानों की जांच के लिए एक टीम गठित की थी। जब टीम ने एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद मौके पर जाकर मुआयना नहीं किया, तो बस्ती के लोग शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम से मिले। जिस पर डीएम व एसएसपी स्वयं मौके पर पहुंचे थे और शीघ्र टीम को मौके पर भेजने का आश्वासन दिया था। सोमवार ...