मुजफ्फर नगर, जनवरी 12 -- बुढ़ाना। शफीपुर पट्टी में बसी रोड पर जलभराव की समस्या को लेकर समाजसेवी विजय हिन्दुस्तानी के नेतृत्व में बस्ती के लोगों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। बीडीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। कस्बे से सटी शफीपुर पट्टी में जलभराव की समस्या से दुखी बस्ती के महिला, पुरूष व बच्चों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी विजय हिन्दुस्तानी ने बताया कि ग्रामीण जलभराव की समस्या से परेशान हैं। यहां पर प्रतिदिन ई-रिक्शा पलटने से लोग घायल हो रहे हैं। बस्ती के लोग एसडीएम को कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। जब तक समस्या का समाधान नही होगा, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सड़क पर धरने के कारण दोनों ओर लम्बा जाम लग गया। धरने की सूचना पर बीडीओ सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और प...