मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा में पानी लिकीज होने के चलते मकानों में आई दरारों को लेकर सभासद ने डीएम व ईओ को पत्र लिखकर पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की है। पीड़ितों ने पुलिस से दोषियों को दंडित करने की गुहार लगाई है। सभासद अजय संगल ने डीएम व नगर पंचायत ईओ को भेजे गए पत्र में कहा है कि कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा में जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाते समय नगर पंचायत की पाइपलाइन तोड़ दी गई थी। जिसको सही तरीके से नहीं जोड़ने के कारण पानी का रिसाव हो गया। जिससे आसपास के 10/12 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसको लेकर सभासद व पीड़ित मकान मालिक पिछले कई माह से शिकायत करते आ रहे हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। 2 दिन पूर्व नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा कई स्थानों से खड्ढ़े खोदने पर इसकी जानकारी हुई। नगर पंचायत व जल निगम द्वारा एक दूसरे...