बाराबंकी, फरवरी 6 -- रामनगर। थाना क्षेत्र के बुढ़वल कब्रिस्तान में शव दफनाने से रोकने पर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। रामनगर थाना के अगानपुर गांव में एक मुस्लिम महिला की मृत्यु हो गई। परिजन शव दफनाने के लिए बुढ़वल गांव के कब्रिस्तान में कब्र खोदने गए तो वहां कुछ लोगों ने मना कर दिया। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई तो पुलिस टीम अगानपुर गांव पहुंची। वहां बुढ़वल और अगानपुर के ग्राम प्रधानों व स्थानीय लोगों के बीच वार्ता कराई गई। इसके बाद शव को बुढ़वल कब्रिस्तान में दफन कराने के लिए कहा गया। शुक्रवार को नमाज के बाद शव को दफनाया गया। लेकिन जो अब तक शुल्क लेकर वहां से रसीद मिलती थी वह नहीं मिली। जब शुल्क जमा करने का प्रयास हुआ तो न किसी में शुल्क लिया और न रसीद दी। जिसको लेकर परिजन...