रांची, फरवरी 4 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया बुढ़मू शाखा के नये भवन का उद्घाटन बुधवार को फील्ड महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड, जोनल मैनेजर संजीव कुमार सिंह और शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर जोनल मैनेजर ने कहा कि पुराने भवन में जगह और पार्किंग की समस्या थी, जिसे देखते हुए नयी जगह पर शाखा स्थापित की गई है, ताकि ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर बैंक कर्मियों, ग्राहकों और कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...