रांची, मई 8 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुढ़मू गांव में गुरुवार की दोपहर 12 बजे एक बुजुर्ग की मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बुजुर्ग 75 वर्षीय अफजल अंसारी की मौत पर एक पक्ष ने बुढ़मू-रांची मुख्य पथ एक बजे से शाम चार बजे तक जाम कर दिया। बताया जाता है कि प्रखंड के उमेडंडा निवासी संजय साहू बुढ़मू चौक के पास जमीन खरीदकर घर बनाया था। उनके घर से सटे अफजल अंसारी का भी मकान है। दोनों के घरों की दीवार सटी है। संजय के घर के पीछे की दीवार पर प्लास्टर करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। कई बार स्थानीय लोगों ने दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे। अफजल का परिवार अपने घर की तरफ से संजय को दीवार पर प्लास्टर नहीं करने देने पर अड़ा था। गुरुवार को लगभग 11 बजे संजय कुछ लोगों के साथ पुनः अपने घर की नापी और प्लास्टर करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.