रांची, फरवरी 15 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड में महाशिवरात्रि को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिवालयों में देखी गई। मुख्यतः एकैशी महादेव, शिव मंदिर बुढ़मू, हबरुआ पहाड़ सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित की गई। बुढ़मू शिव मंदिर परिसर से शिव बारात निकाली गई। बारात मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए प्रखंड परिसर में स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां सभी का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। पुन: शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर बारात संपन्न हुई। इस दौरान पनू साहू, बीरबल साहू, लाल बहादुर साहू, राजू गोस्वामी, जय साहू, प्रकाश साहू, पवन ठाकुर, नंदलाल साहू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.