रांची, अप्रैल 11 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डड़िया निवासी 27 वर्षीय सूरज ठाकुर की हत्या उसके गोतिया संजय ठाकुर और उसकी पत्नी प्रतिमा देवी ने साबल से मारकर कर दी। घटना शुक्रवार को दिन में 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा देवी गाय बांधकर घर लौट रही थी रास्ते में प्रतिमा के साथ सूरज छेड़छाड़ करने लगा। दंपति ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। इस दौरान संजय और प्रतिमा ने सांबल निकाल कर सूरज पर हमला कर दिया जिससे घटनास्थल पर सूरज की मौत हो गई। घटना के बाद दंपति ने बुढ़मू थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। पूर्व में हुए विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप सूरज ठाकुर आपराधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.