रांची, जनवरी 24 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के नाउज टंगराटोली निवासी महावीर मुंडा का 11 वर्षीय पुत्र आकाश मुंडा 23 जनवरी की सुबह से लापता है। महावीर मुंडा ने बताया कि आकाश नाउज के सेक्रेट नॉलेज स्कूल की पहली कक्षा का छात्र है और शुक्रवार की सुबह विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकला था, परंतु विद्यालय नहीं पहुंचा। विद्यालय से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचने के बाद परिजन काफी खोजबीन की। शनिवार को महावीर मुंडा ने बुढ़मू थाना में लिखित आवेदन दिया। महावीर ने बच्चे का पता चलने पर फोन नंबर -9279115056 में सूचना देने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...