लखनऊ, अगस्त 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी अब अपनी समृद्ध बौद्ध विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने जा रहा है। पर्यटन विभाग 7 से 10 अगस्त तक दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में आयोजित बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज़्म एक्सपो 2025 में भव्य पवेलियन के माध्यम से 'बोधि यात्रा और सांस्कृतिक पहचान को विश्व समुदाय के समक्ष प्रदर्शित करेगा। यह आयोजन भगवान बुद्ध की आध्यात्मिक विरासत को शांति, करुणा और 'धम्म के संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि बुसान इंटरनेशनल बुद्धिज़्म एक्सपो-2025 में उत्तर प्रदेश पर्यटन के भव्य पवेलियन का उद्घाटन भारतीय दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया जाएगा। यह विशेष पवेलियन भारत और कोरिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.