संभल, मार्च 24 -- बहजोई। बहन की शादी के लिए टेंट बुक करने जा रहे बाइक सवारों भाइयों को संभल-बहजोई मार्ग पर सोमवार की शाम बुलेरो ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली बहजोई क्षेत्र के चितौरा रोड निवासी रवि कश्यप पुत्र प्रेमपाल, राजकुमार व बीरू पुत्र मुरारी चचेरे तहेरे भाई हैं। परिजनों के मुताबिक अगले माह बीरू और राजकुमार की बहन की शादी होनी है। इसी के चलते सोमवार को तीनों भाई एक बाइक पर सवार होकर टेंट बुक करने जा रहे थे। शाम को साढ़े सात बजे संभल-बहजोई मार्ग पर तेज गति आ रही बुलेरो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। इस बीच चालक बुलेरो कार लेकर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.