कन्नौज, जनवरी 31 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर बिरौली पुलिया के पास शनिवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। बुलेरो को बचाने के प्रयास में एक डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में चालक व हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के हुसैनापुर निवासी 25 वर्षीय इंद्रेश कुमार पुत्र नंदराम दिल्ली से परचून का सामान लादकर डीसीएम से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ थाना मेरापुर क्षेत्र के नदौरा निवासी 27 वर्षीय हेल्पर विनय कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह सवार था। शनिवार रात करीब आठ बजे जैसे ही डीसीएम तालग्राम-तेरा जाकेट मार्ग स्थित बिरौली पुलिया के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही बुलेरो को बचाने के प्रयास में वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.