लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- ईसानगर सिसैया रोड पर इमलिया चौराहे पर बुलेरो की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेरो का टायर फट गया। टक्कर मारकर भागे बुलेरो सवार सिसैया चौराहे पर बोलेरो छोड़कर भाग गए। गंभीर रूप से जख्मी लोगों को परिजन निजी वाहन से लेकर अस्पताल भागे। इसी बीच गंभीर रूप से जख्मी 28 वर्षीय राजू मिश्र की मौत हो गई। शनिवार देर रात इमलिया गांव के रहने वाले राजू मिश्रा पुत्र संतराम और हरनाम पुत्र रामादल सेन सिसैया की ओर से इमलिया गांव स्थित अपने घर आ रहे थे। हाईवे से अपने घर के लिए मुड़ने से थोड़ा ही पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो ने भीषण टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थोड़ी दूर स्थित घर पर सूचना पहुंची तो परिजन मौके पर पहुंच गए।आनन फानन में परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.