कोडरमा, अप्रैल 28 -- मरकच्चो निज प्रतिनिधि। नवलशाही व मरकच्चो थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। बाइक चोरी का गिरोह थाना क्षेत्र मे सक्रिय होकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। शनिवार की देर रात भी बाइक चोरो ने नवलशाही थाना क्षेत्र के खटोलिया से एक बुलेट मोटरसाईकिल की चोरी कर ली। मामले को लेकर खटोलिया निवासी महेश प्रसाद यादव ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर इसकी सूचना दी है। दिए आवेदन मे बताया है क़ी 26 अप्रैल की शाम लगभग छह बजे उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल जेएच12एल 2900 अपने घर के आंगन मे खड़ा किया था, फिर रात को सभी लोग सो गए। अगले सुबह जब वे लोगे उठे तो बुलेट को अपने आंगन से गायब पाया। इधर उधर खोजबीन पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। आवेदक ने पुलिस से बाइक ढूंढ़ने मे मदद का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.