नोएडा, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बादलपुर क्षेत्र के कूड़ीखेड़ा गांव में हुए किसान कृष्णपाल हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से किसान का आधार कार्ड और टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि कूड़ीखेड़ा गांव में 17 जनवरी को किसान कृष्णपाल और सुंदर खेतों में गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों पर ईंट से हमला कर दिया था। कृष्णपाल की अस्पताल में मौत हो गई थी, जबकि सुंदर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना बादलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने घटना का खुलासा कर शु...