गुड़गांव, नवम्बर 26 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बुलेट पटाखा बाइक चालकों पर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत एक से 25 नवंबर 2025 तक कुल 104 वाहनों के चालान किए गए। जिनसे 10 लाख 40 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूला गया है। यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान ऐसे दुपहिया वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए चलाया गया था जो अपनी मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड पटाखा साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करके ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं और अन्य नागरिकों को परेशान करते हैं। पुलिस ने साफ किया कि इस प्रकार के नॉन-फंक्शनल साइलेंसर का प्रयोग करना यातायात नियमों का उल्लंघन है। गुरुग्राम पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाना और सड़क हादसों को रोकना है। पुलिस अधिकार...