भदोही, फरवरी 1 -- भदोही, संवाददाता। रविवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। इसके साथ ही सरकार ने रेल बजट को भी स्वीकृति दी। हालांकि कालीन नगरी के लिए अलग से बजट में कुछ बड़ी घोषणा नहीं की गई है लेकिन नए रेल कॉरिडोर को बनाने से दिल्ली का आवागमन सिर्फ साढ़े तीन घंटे में ही पूरा हो सकेगा। बता दें कि करीब 30 करोड़ रुपये से भदोही रेलवे स्टेशन का कायाकल्प गत वर्षों से कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत भदोही रेलवे स्टेशन को 22 करोड़ रुपये दिए हैं। जिससे स्टेशन के दोनों मुख्य द्वारों का निर्माण करवाया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों के लिए बने अंग्रेजों के जमाने के कॉलोनियों को ध्वस्त करके उसे दूसरे प्लेटफॉर्म के पास बनाने का काम पिछले वर्षों से हो रहा है लेकिन अबतक काम पूरा नहीं हुआ है।...