फतेहपुर, फरवरी 5 -- फतेहपुर। भारत का विकास बुलेट ट्रेन से तेज गति से हो रहा है। 2047 तो लक्ष्य रखा गया है, लेकिन जिस गति से हमारी सरकार में विकास हो रहा है। विकसित राष्ट्र का सपना 2047 से पहले ही पूरा हो जाएगा। यह बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने गुरुवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहीं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या जिले में पहुंचे। शहर के डांक बंगले चौराहे के पास स्थित एक होटल में केंद्रीय बजट को लेकर मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को विकास के शिखर पर ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों के बजट पर नजर डालें तो भारत हर देश को पीछे छोड़ते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान बुलेट ट्रेन से भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं और आन...