कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर (कौशाम्बी), संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव में ब्याही एक विवाहिता से दहेज में बुलेट के बाद एयर कंडीशनर और कार की मांग की गई। असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न किया गया। बेटी पर हो रहा अत्याचार पिता सहन नहीं कर पाया। दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मामले में एसपी के आदेश पर पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरधरपुर गढ़ी निवासी मंतशा बीबी ने बताया कि उसका निकाह 16 जनवरी 2025 को गांव के ही मोइन अहमद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान होकर 19 मार्च 2025 को विवाहिता के पिता ने कर्ज लेकर ससुरालीजनों को बुलेट बाइक दहेज में दी। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले एयर ...