गोंडा, मार्च 29 -- धानेपुर, संवाददाता। दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर ससुराली जनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया,परेशान होकर विवाहिता ने छ माह बाद पति सहित अन्य ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे तेंदुआ खास गांव की रहने वाली रेनू वर्मा पुत्री रामपाल वर्मा के मुताबिक उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज से धानेपुर थाना क्षेत्र के बगुलही के रहने वाले बृजेश वर्मा पुत्र तुलसीराम वर्मा के साथ 06 मई 2019 को हुई थी । पीड़िता के मुताबिक उसके पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार नगदी, डेढ़ तोला सोने की चैन, सवा तोला सोनी की अंगूठी तथा अन्य गृहस्थी उपयोगी सामग्री के साथ उसको ससुराल भेजा था। आरोप लगाया है कि उसके पति बृजेश वर्मा तथा ससुर तुलसीराम वर्मा व सास जावंत्री देवी, देवर अमरेश वर्मा ,छोटे ससुर राज किशोर वर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.