सहारनपुर, जुलाई 28 -- सहारनपुर। सरसावा क्षेत्र में दहेज में बुलेट और खाने में बिरयानी और मीट की मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया। दुल्हन मेहंदी लगाए इंतजार करती रही, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी दूल्हा पक्ष बारात नहीं लाया। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को हरियाणा के जनपद यमुनानगर के एक गांव से बारात आनी थी। दोपहर 2 बजे तक भी जब बारात नहीं आई तो परिजनों ने दूल्हा पक्ष से संपर्क किया। दूल्हा पक्ष ने दहेज में बुलेट न मिलने के कारण बारात लाने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया। लड़की पक्ष ने बताया कि दूल्हा पक्ष बारात के लिए खाने में बिरयानी के अलावा मीट की मांग कर रहे थे, जबकि हमने जर्दा पुलाव व दाल चावल बनवाए थे। वहीं दुल्हन ने बताया कि उनके पिता ने दूल्हे की बाइक खरीद...