मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने कटघर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के गांव भैंसिया निवासी नजराना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह बीते 14 नवंबर 2024 को अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के चौधरपुर निवासी आरिफ के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी क बाद से पति और ससुराल वाले एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुराल वाले पीड़िता को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार, कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुरालियों का रवैया नहीं बदला। आरोप लगाया कि बीते 8 फरवरी 2026...