पलामू, फरवरी 15 -- विश्रामपुर। रेहला थाने के बुलबुलिया मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इसबार भी महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों मरीजों का विभिन्न तरह के रोगों का उपचार किया गया। उद्घाटन मुखिया राधाकृष्ण साव, समाजसेवी किशोर कुमार, विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में डॉ मंनोज कुमार डॉ संदेश कुमार, डॉ ज्योत्सना कुमारी सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें मुफ्त दवा भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.