गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जीडीए ने गुरुवार को जोन एक में 25 बीघा में निर्मित तीन अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। इस दौरान वहां बुलडोजर चलाकर सड़के, बाउंड्रीवाल आदि ध्वस्त कर दिए। वहीं प्रताप विहार सेक्टर-12 में भी स्वीकृत मानचित्र से अतिरिक्त निर्माण करने पर कार्रवाई की गई है। जीडीए जोन एक की टीम गुरुवार को क्षेत्र में पहुंची। जहां 25 बीघा में निर्मित तीन अवैध कॉलोनियों में कॉलोनाइजर की तरफ से बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवाल, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया। वहीं, जोन चार की प्रवर्तन टीम ने भी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। इस दौरान प्रवर्तन टीम ने प्रताप विहार के सेक्टर-12 स्थित भूखंड संख्या जे 38 में निर्माणकर्ता द्वारा सैट बैक कवर करने पर उसे ध्वस्त कर दिया। वहीं, भूखंड संख्या एल 285 में स...