पीलीभीत, फरवरी 14 -- अमरिया। तालाब पाटकर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर एसडीएम ने ध्वस्त करा दिया। तहसील क्षेत्र में कैंचू टांडा निवासी अमीर अहमद ने तालाब को पाट कर ईंट भट्ठे का पक्का निर्माण कर लिया गया था। वादी अनीस अहमद की शिकायत पर तहसीलदार विदेह सिंह के कोर्ट में क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट में बताया गया कि संबंधित गाटा संख्या पर आकृषित भूमि तालाब में दर्ज है। तहसीलदार अमरिया न्यायालय ने 20 जून 2024 पारित आदेश में कहा गया है कि अमीर अहमद पुत्र वशीर अहमद ने तालाब में अबैध पक्का निर्माण कर रखा है। इसे बेदखल किया जाता है। इसी क्रम में तहसीलदार विदेह सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर तालाब पर कब्जा जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...