मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- तुरकौलिया। तुरकौलिया चौक पर अतिक्रमण खाली कराने की पहल शुरू हो चुकी है। सीओ संतोष कुमार की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी व अंचल अमीन ने मापी किया। मापी के दौरान सड़क की भूमि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बुलडोजर चलने के डर से कुछ दुकानदार अपने किये गए अतिक्रमण को खाली करने लगे। वही कुछ दुकानदार अपने हठ पर अड़े हुए है। वे लोग प्रशासन के कहने के बावजूद अतिक्रमण खाली नही कर रहे है। अतिक्रमण के वजह से रोजाना जाम लगता है। जाम में एम्बुलेंस, डायल 112, फायर बिग्रेड की टीम भी फंस जाती है। यह सेवा बहुत ही जरूरी होता है। जाम के कारण लोग भी समय से अपने गंतव्य स्थान पर नही पहूंच पाते। एक दिन में तीन चार बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जरूरी काम छूट जाता है। बच्चे स्कूल में समय से नही पहूंच पाते। सीओ संतोष कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.