बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा (माले) के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय कमलेश्वरी भवन से विशाल जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार की मजदूर-किसान विरोधी, पर्यावरण विनाशक और अपराध-संरक्षक नीतियों के खिलाफ आयोजित किया गया। धरना को पार्टी के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, पूर्व जिला सचिव चन्द्रदेव वर्मा, नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव, नवल किशोर सिंह, बीजू सिंह, शैलेंद्र सिंह, मुक्ति नारायण सिंह, दीपक सिन्हा, इंद्रदेव राम ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और कानून का राज तेजी से खत्म किया जा रहा है। मनरेगा जैसी गरीबों की जीवनरेखा योजना को कमजोर कर "जी-राम-जी काजून" जैसे प्रावधानों के जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.