मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मीनापुर हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ भाकपा माले ने मंगलवार को मीनापुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी अन्य मांगों को भी उठाया। नेताओं ने बुलडोजर की कार्रवाई को रोकने की मांग करते हुए गरीबों को पांच डिसमिल जमीन, बासगित पर्चा, 100 रोज का रोजगार और जॉब कार्ड देने की मांग की। बाद में उन्होंने एक मांग-पत्र बीडीओ को सौंपा। शर्मिला देवी की अध्यक्षता में हुई धरना सभा में रामसूरत सिंह, रामजी प्रसाद, सुरेश राम, गायत्री देवी, गोपाल महतो आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...