बेगुसराय, जनवरी 1 -- बेगूसराय,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार में दलित, गरीब और मजदूर तबकों पर जारी बुलडोजर कार्रवाई, पर्चा-पट्टा से वंचितीकरण और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खेत एवं ग्रामीण मजदूर संगठनों, दलित संगठनों और अन्य जन संगठनों ने राज्यव्यापी संयुक्त प्रतिवाद तेज करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में जनवरी के पहले सप्ताह में प्रखंड स्तर पर चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इस आंदोलन की शुरुआत 5 जनवरी को वीरपुर और बलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना से होगी। इसके बाद 6 जनवरी को सदर प्रखंड, 7 जनवरी को नावकोठी प्रखंड और 8 जनवरी को डंडारी प्रखंड पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार से बुलडोजर कार्रवाई पर तत्काल रोक, पर्चा-पट्टा वितरण और जीवन-जीविका की सुरक्षा की मांग उठाई जाएगी। माले जिला कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.