अमरोहा, मार्च 5 -- अमरोहा। बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से क्षेत्र के गांव नसीर नगला में मातम पसरा है। गांव निवासी निपेंद्र यादव, उनके बेटे वंश उर्फ कन्हैया, भतीजे हर्ष व भतीजी वंशिका की हादसे में असमय मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं बुधवार को पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करते हुए सांत्वना दी। इसके साथ ही उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच कराते हुए मृतकाश्रित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की वकालत भी की। जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की अपील की। कहा कि हादसा क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था की भयावह तस्वीर सामने रखता है। वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनके सामने अपनी अन्य परेशानियों को रखते हुए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.