अलीगढ़, अगस्त 25 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बुलंदशहर में हुए हादसे में 21 घायलों को अलीगढ़ के अस्पताल में लाया गया। इससे हाहाकार मच गया। शाम को इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। वह नाती संग ट्रैक्टर ट्राली से दर्शन करने गोगामेड़ी (राजस्थान) जा रहे थे। नाती समेत 20 घायलों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें बच्चे, महिला व बुजुर्ग शामिल है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव रफतपुर निवासी उमाशंकर (62) किसान थे। परिवार में एक बेटा है। परिजनों के अनुसार रविवार की रात वह आठ वर्षीय नाती आयुष के साथ गांव से जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गोगामेड़ी (राजस्थान) दर्शन करने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर में करीब 40-50 श्रद्धालु सवार थे। बुलंदशहर के नेशनल हाईवे 34 नंबर पर कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.